Uttarakhand : यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सीएम धामी ने बधाई दी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand : यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सीएम धामी ने बधाई दी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव परिणाम की धमक उत्तराखंड में भी देखी गई। कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार सफलता पर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल छाया हुआ है। वहीं यूपी में भाजपा को निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के सवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक लोकतांत्रिक प्रणाली अगर कहीं है तो वह भारत देश में है, जिसमें जनता का मत और जनता का विश्वास सर्वोपरि होता है। सीएम धामी ने कहा कि कर्नाटक में जो जनता का मत प्रतिशत है उसे देखकर यह कह सकते हैं कि अभी भी कर्नाटक की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। हालांकि, मत प्रतिशत से परिणाम नहीं बदलते हैं, लिहाजा कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सीएम धामी ने बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम धामी ने यूपी में निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। वहीं, ‘श्री अन्न’ महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर राजधानी देहरादून पहुंचे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कर्नाटक हार पर कहा कि, भारत देश में एक मजबूत लोकतंत्र है, ऐसे में जनता का जो निर्णय है उसे सभी लोग स्वीकार करते हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जो भाजपा की ओर से कमियां रह गई हैं, उन कमियों को दूर किया जाएगा. शाही ने कहा कि चुनाव अंकों का खेल होता है, जिसमें कुछ कमियां रह जाती हैं और उसके चलते सफलता नहीं मिल पाती। लेकिन चुनाव में हार-जीत का अंतरल काफी कम है। शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव से सबक लेती है और अभी से ही आगामी चुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है।

Related posts

सीएम धामी ने अजमेर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, उत्तराखंड की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

admin

अक्षय तृतीया पर गंगा घाट का लोकार्पण, सीएम धामी बोले-  उत्तराखण्ड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

admin

Uttarakhand Panchayat Chunav : उत्तराखंड पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव में सीएम धामी ने किया मतदान

admin

Leave a Comment