Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की परेशानी होगी कम, एक और शुरू किया गया पंजीकरण केंद्र

(Chardham devotees pilgrims relief) इस साल चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को एक और बड़ा फैसला किया है। अब तीर्थयत्रियों‌ की सुविधा को देखते हुए धार्मिक नगरी हरिद्वार में नया पंजीकरण केंद्र शुरू कर दिया गया है। हरिद्वार की पंतद्वीप पार्किंग में खोले गए इस केंद्र के तीन काउंटरों पर पंजीकरण किया जा रहा है। यहां अतिरिक्त कोटे से तत्काल पंजीकरण कराए जा सकेंगे। वहीं ऋषिकेश के बीटीसी कैंपस में स्थित सेंटर में रजिस्ट्रेशन की संख्या प्रतिदिन 2 हजार से बढ़ाकर 5 हजार कर दी गई है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टोकन सिस्टम लागू किया गया है।

Leave a Comment