Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के मिसीसिपी में विनाशकारी तूफान ने 24 लोगों की ली जान, भारी तबाही



अमेरिका के मिसिसिपी में शुक्रवार देर रात आए टोरनेडो की चपेट में आने से 24 लोगों की मौत हो गई। इलाके में तेज बारिश के बीच गोल्फ बॉल जितने बड़े ओले गिरे हैं। टोरनेडो की वजह से तबाह हुई इमारतों में कई लोगों के दबे होने की आशंक है। सोशल मीडिया पर लोग इस टॉरनेडो से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिसमें तबाही का मंजर साफ तौर पर देखा जा सकता है। ये तूफान शुक्रवार की रात में आया था, जिसने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. इस तूफान की तुलना साल 2011 में आए टॉरनेडो से की जा सकती है, जिसमें 161 लोगों की मौत हो गई थी। आपात विभाग ने बताया है कि तूफान की वजह से कम से कम 4 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment