August 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आज यूपी चुनावी रैली के दौरान कहा, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को उल्टा लटकाएंगे

यूपी के मऊ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का पिछले दिनों एक जनसभा के दौरान अफसरों की धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने सख्त ऐतराज जताते हुए कड़ी निंदा की है। शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अब्बास अंसारी को चेतावनी दी थी। वहीं आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्तार अंसारी और बेटे अब्बास अंसारी पर जमकर हमला बोला। केशव मौर्य ने प्रचार के आखिरी दिन मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के उस धमकी भरे वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उसने 10 मार्च के बाद सपा की सरकार बनने पर अफसरों से हिसाब-किताब करने की धमकी दी थी। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि मुख्तार अंसारी के बेटे ने कहा था कि आने वाली 10 तारीख के बाद सपा की सरकार बनेगी तो अधिकारियों को देख लेंगे। बता दूं कि 10 तारीख के बाद भाजपा की सरकार बन रही है। अभी तो तुम्हारे बाप जेल में हैं। तुम्हे भी उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे।

Leave a Comment