Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी मंत्रियों को आवंटन किए गए विभाग

उत्तराखंड में धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च को आयोजित हुआ था। राज्य में मंगलवार से तीन दिवसीय बजट सत्र भी शुरू हो गया है। ऐसे में मंत्रियों को विभाग वितरित न किए जाने पर कांग्रेस सवाल उठा रही थी। ‌आखिरकार मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया । सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी विभाग सौंपा है। प्रेम चंंद्र अग्रवाल को वित्त मंत्रालय, पिछली सरकार में मंत्री रहे धन सिंह रावत को बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग की कमान दी गई है। सुबोध उनियाल कृषि और तकनीकि शिक्षा मंंत्रलाय दिया है। रेखा आर्या को खेल, महिला एवं सशक्तिकरण, खाद्य विभाग, चंदन रामदास समाज कल्याण और सौरभ बहुगुणा पशु पालन सहित कई विभाग संभालेंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 23 विभाग रखे हैं।

Leave a Comment