Delhi assembly election result दिल्ली में भाजपा ने 27 साल बाद की सत्ता में वापसी, आप की करारी हार, जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- राजधानी में अब तेजी के साथ होगा विकास - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent राजनीतिक राष्ट्रीय

Delhi assembly election result दिल्ली में भाजपा ने 27 साल बाद की सत्ता में वापसी, आप की करारी हार, जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- राजधानी में अब तेजी के साथ होगा विकास






भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली में वापसी कर ली है। आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करते हुए 70 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर द‍िए गए। 27 साल के बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता पर वापसी की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस पार्टी का इस बार भी खाता नहीं खुला। इस चुनाव में सबसे बड़ी हार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हुई जिन्हें नई दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह ने 4,000 से अधिक वोटों से हराया। वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन और भी खराब रहा जहां संदीप दीक्षित को केवल 4,568 वोट मिले। इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस जीत पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता का बीजेपी की नीतियों पर विश्वास का प्रमाण है। आप की ओर से कुछ नेताओं ने जीत हासिल की आतिशी ने कालकाजी सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3,500 वोटों से हराया जबकि गोकलपुरी से गोपाल राय ने 18,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दूसरी ओर, बीजेपी के कई उम्मीदवारों ने भी बड़ी जीत दर्ज की जिनमें कपिल मिश्रा (करावल नगर) और शिखा रॉय (ग्रेटर कैलाश) शामिल हैं। रिठाला सीट से बीजेपी के कुलवंत राणा ने आप के मोहिंदर गोयल को 29,000 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने शनिवार शाम 6:30 बजे भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की। उन्होंने कहा- आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्ली वालों को नमन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आपके इस प्यार को विकास के लॉन्ग रूट पर हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके ये कर्ज चुकाएगी। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा- यह चुनाव और इससे पहले का लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने एकमत संदेश दिया। यह संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसता है। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत बड़े नेता मौजूद थे ।
इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार करते हुए बीजेपी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम दिल्ली की जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। हम बीजेपी को इस जीत पर बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अपने सभी वादे पूरे करेंगे।” उन्होंने पिछले 10 वर्षों में आप सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी चर्चा की और कहा कि “हम एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और जनता के साथ जुड़े रहेंगे।


कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में जीत हासिल की

नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 वोटों से मात दी है, जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे हैं। कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा तीसरे स्‍थान पर रही हैं।

जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया को कांटे के मुकाबले में 675 वोटों से हार मिली

जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को कांटे के मुकाबले में 675 वोटों से हार मिली है। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के फरहाद सूरी तीसरे स्थान पर रहे। शकूर बस्ती विधानसभा सीट से ‘आप’ के सत्येंद्र जैन को 20,998 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने हराया है, जिन्हें 56,869 वोट मिले हैं।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3,188 से हार मिली

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3,188 से हार मिली है। भाजपा की शिखा ने उन्हें हराया है, जबकि कांग्रेस के गर्व‍ित सिंघवी तीसरे स्थान पर रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को 28,072 वोट से हार मिली है। भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने ‘आप’ प्रत्याशी को हराया है। वहीं, कांग्रेस के अनिल कुमार 16,549 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की

करावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को हराया है, जो दूसरे नंबर पर रहे। रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने 37,816 के मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्होंने ‘आप’ के उम्मीदवार प्रदीप मित्तल को हराया है, जिन्हें 32,549 वोट मिले हैं। बल्लीमारान विधानसभा सीट से ‘आप’ के इमरान हुसैन को 29,823 वोटों से जीत मिली है। भाजपा के कमल बागरी 27,181 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

बाबरपुर सीट से ‘आप’ के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को 18, 994 वोटों से जीत मिली

बाबरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को 18, 994 वोटों से जीत मिली है। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही है। गांधी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने जीत दर्ज की है। अरविंदर सिंह लवली ने ‘आप’ के नवीन चौधरी को 12,748 वोटों से हराया है।

बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की

बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ के सुरेंद्र भारद्वाज को हराया है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मालवीय नगर सीट से जीत मिली है। उन्होंने ‘आप’ के सोमनाथ भारती को कांटे की लड़ाई में महज 2,131 वोटों से हराया है। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुकेश अहलावत को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करम सिंह करमा को 17,126 के बड़े मार्जिन से हराया है। भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ की धनवती चंदेला को 18,190 हराया है। राजेंद्र नगर सीट से ‘आप’ के दुर्गेश पाठक को कांटे के मुकाबले में 1,231 वोट से हार मिली है। उन्हें भाजपा के उमंग बजाज ने हराया है, जिन्हें 45,440 वोट मिले हैं।

मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 वोटों से जीत मिली

मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 के मार्जिन के साथ जीत मिली है। यहां ‘आप’ के आदिल अहमद खान दूसरे और एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन तीसरे स्‍थान पर रहे।‘आप’ की राखी बिड़ला को मादीपुर सीट पर 10,899 वोटों से हार मिली है। उन्हें भाजपा के कैलाश गंगवाल ने हराया है। ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान 33, 225 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान हैं।

Related posts

Train Accident आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, 8 यात्रियों की मौत 25 से अधिक घायल, राहत बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

admin

WATCH VIDEO : हवा में दो विमानों की भीषण टक्कर के बाद सड़क पर आ गिरे, हादसे का खतरनाक मंजर देख कांप गए लोग, देखें वीडियो

admin

One Day World Cup 2023 West Indies Team Not Qualified वेस्टइंडीज का टूटा सपना :  दुनिया के महान खिलाड़ी देने वाली इंडीज की टीम इस बार भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं दिखाई देगी

admin

Leave a Comment