September 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून पुलिस विभाग में फेरबदल, पांच थानों के प्रभारी बदले, सात निरीक्षकों के हुए तबादले, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी




देहरादून पुलिस में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सात निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिसके तहत जिले की पांच प्रमुख कोतवालियों और थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है। वहीं, ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाली नगर के प्रभारी हरिओम राज चौहान को प्रभारी चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

इसके अलावा निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला नियुक्त किया गया है। डोईवाला के प्रभारी कमल कुमार लुंठी को थाना रायवाला का नया प्रभारी बनाया गया है। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी संतोष सिंह कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय का शाखा प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात नरेंद्र सिंह गहलावत को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद ऋषिकेश, नगर, डोईवाला, रायवाला और डालनवाला समेत पांच थानों में नए प्रभारी आज से कार्यभार संभाल रहे हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment