काउंटडाउन शुरू : 5 राज्यों में किसका होगा राजतिलक, एग्जिट पोल के इशारों ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस, फैसला 4 मई को - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent

काउंटडाउन शुरू : 5 राज्यों में किसका होगा राजतिलक, एग्जिट पोल के इशारों ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस, फैसला 4 मई को


पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सियासी नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब वोटों की गिनती के साथ जनता का फैसला सामने आएगा। हालांकि उससे पहले आए एग्जिट पोल ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े कई जगहों पर अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

पश्चिम बंगाल: कड़ा मुकाबला, उलझे संकेत




बंगाल में तस्वीर सबसे ज्यादा दिलचस्प नजर आ रही है। Chanakya Strategies और P-Marq के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है और सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। वहीं Matrize और Peoples Pulse के आंकड़े तृणमूल कांग्रेस को मजबूत स्थिति में दिखाते हैं। यानी राज्य में सीधी टक्कर और नतीजों को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

केरल: सत्ता परिवर्तन के संकेत




केरल में लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के लिए झटका बताते नजर आ रहे हैं। Axis My India, Matrize और Peoples Pulse—तीनों के अनुसार कांग्रेस नीत UDF को बढ़त मिल सकती है, जिससे राज्य में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

तमिलनाडु: DMK की बढ़त बरकरार




तमिलनाडु में Matrize और Peoples Pulse दोनों के एग्जिट पोल में DMK गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। AIADMK गठबंधन पीछे नजर आ रहा है, जबकि अन्य दल सीमित सीटों पर सिमटते दिख रहे हैं।

असम: NDA की वापसी तय?




असम में Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। अनुमान है कि बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर सरकार बना सकता है, जबकि कांग्रेस गठबंधन काफी पीछे रह सकता है।

पुडुचेरी: बीजेपी गठबंधन को बढ़त




पुडुचेरी में भी एग्जिट पोल बीजेपी गठबंधन के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। Axis My India के अनुसार यहां NDA को बहुमत के करीब या उससे ऊपर सीटें मिल सकती हैं।

हालांकि, ये सभी एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान हैं। अंतिम नतीजे 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होंगे। तब तक सियासी गलियारों में चर्चाओं और अटकलों का दौर जारी रहेगा।







पश्चिम बंगाल: उलझे संकेत, कांटे की टक्कर

Chanakya Strategies Exit Poll

TMC+: 130-140

BJP: 150-160

CONG: 00

OTH: 06-10


P-Marq Exit Poll 2026

TMC+: 118-138

BJP: 150-175

CONG: 00

OTH: 00


Matrize Exit Poll

BJP: 125-140

TMC: 146-161

CONG: 0

LEFT: 0

OTH: 6-10


Peoples Pulse Exit Poll

TMC: 117-187

BJP: 95-110

CONG: 1-3

LEFT: 1

OTH: 0


कुल मिलाकर 4 में से 2 एग्जिट पोल बीजेपी को बढ़त देते हैं, जबकि 2 में TMC आगे दिखाई गई है।




केरल: UDF को बढ़त, LDF को झटका?

Axis My India Exit Poll

LDF: 49-62

UDF: 78-90

BJP: 00-03


Matrize Exit Poll

LDF: 60-65

UDF: 75-85

BJP: 03-05


Peoples Pulse Exit Poll

LDF: 55-65

UDF: 70-85

BJP: 00-03


सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस नीत UDF को बढ़त।




तमिलनाडु: DMK की मजबूत वापसी के संकेत

Matrize Exit Poll

DMK+: 122-132

AIADMK+: 87-110

TVK: 10-12

OTH: 00-06


Peoples Pulse Exit Poll

DMK+: 125-145

AIADMK+: 65-80

TVK: 18-24

OTH: 02-06


दोनों एग्जिट पोल में DMK गठबंधन आगे।




असम: NDA की वापसी तय?

Axis My India Exit Poll

NDA: 88-100

CONG+: 24-36

OTH: 00


स्पष्ट बहुमत के साथ NDA सरकार बनने का अनुमान।




पुडुचेरी: बीजेपी गठबंधन को बढ़त

Axis My India Exit Poll

NDA: 16-20

CONG गठबंधन: 6-8

OTH: 3-7


30 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत (16) के पार NDA।


एग्जिट पोल ने तस्वीर को और दिलचस्प बना दिया है कहीं साफ बहुमत के संकेत हैं तो कहीं कड़ी टक्कर। लेकिन याद रहे, ये सिर्फ अनुमान हैं। असली फैसला 4 मई को EVM खुलने के बाद ही सामने आएगा।

Related posts

film Adipurush advance booking record : रिलीज से 4 दिन पहले ही फिल्म आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड

admin

Vistara Airlines Bomb Threat : विस्तारा फ्लाइट में बम की सूचना पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी

admin

VIDEO Baba Bageshwar Dham मंत्रियों जैसा रुतबा : पं धीरेंद्र शास्त्री के काफिले में सुरक्षा का कड़ा पहरा, “बाबा की कार में गूंजती सायरन की आवाज और लटक कर चल रहे दर्जनों सुरक्षाकर्मी”, एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़े हजारों लोग, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment