देश में कोरोना की टेंशन फिर शुरू, इस राज्य मिला XE नया वैरीएंट, केंद्र ने भी 5 राज्यों को किया अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

देश में कोरोना की टेंशन फिर शुरू, इस राज्य मिला XE नया वैरीएंट, केंद्र ने भी 5 राज्यों को किया अलर्ट

दो दिनों से केंद्र सरकार कोरोना वायरस को लेकर हरकत में दिखाई दे रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव ने पांच राज्यों को एक बार फिर से कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट किया है। पिछले दिनों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना का नया वेरिएंट XE का मरीज मिला था। हालांकि बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका खंडन भी किया था। आज एक बार फिर से गुजरात में एक व्यक्ति कोरोना वायरस के XE वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में XM वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है। इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई की एक महिला के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की सूचना मिली थी। लेकिन बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रभावित राज्यों को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल और मिजोरम के मुख्य सचिवों से कहा है कि बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लें। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन तेज करने के लिए भी कहा और क्लस्टर जोन में निगरानी बढ़ाने के लिए भी कहा। इन पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए केंद्र ने इन पांच राज्यों को अलर्ट किया है। 

Related posts

Himachal Pradesh Shimla : शिमला में प्रॉपर्टी टैक्स में 4 फीसदी की गई बढ़ोतरी, अब लोगों पर ज्यादा पड़ेगा बोझ, भाजपा ने किया विरोध

admin

Arunachal Pradesh Army Cheetah helicopter Crash Mandala hills Two pilots Missing : भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल में क्रैश, हादसे के बाद दोनों पायलट लापता, राहत बचाव जारी

admin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर प्रधानमंत्री की तारीफ की, कहा-नरेंद्र मोदी महान व्यक्ति

admin

Leave a Comment