चीन में एक बार फिर कोरोना महामारी तेजी के साथ बढ़ने लगी, कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय हेल्थ

चीन में एक बार फिर कोरोना महामारी तेजी के साथ बढ़ने लगी, कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात


चीन में एक बार फिर से कोरोना महामारी तेजी के साथ बढ़ रही है। ‌ कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात हो चले हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए चीन किसी जिनके सरकार ने एक बार फिर से कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। चीन के साथ ब्राज़ील और जापान में भी पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।
चीन एक बार फिर कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। चीन के कई शहरों में हालात लॉकडाउन जैसे हो गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 26 नवंबर को देश में 39,791 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए। शनिवार को इनकी संख्या 35,183 थी। इसी के साथ एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है।

चीन में कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और यही कारण है कि चीन के कई प्रांतों में हालात अब लॉकडाउन जैसे बन गए हैं। चीन ने हाल ही में स्थानीय लॉकडाउन, सामूहिक टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंध और अन्य कई प्रतिबंध लागू किए हैं। लॉकडाउन और कई प्रतिबंधों ने आबादी को हताशा में छोड़ दिया है। चीन के साथ-साथ ब्राजील में भी कोरोना (Corona In Brazil) तेजी से फैल रहा है। द ब्राजीलियन रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के 27 राज्यों में से 15 में कोविड के गंभीर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संघीय स्वास्थ्य नियामक अंविसा ने मंगलवार को हवाईअड्डों और विमानों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। इसी के साथ लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लेने की अपील की गई है।

Related posts

1 जूलाई, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Himachal IAS transfer हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखविंदर सरकार ने एक साथ 16 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

admin

Baaz Bikes : बाज बाइक्स कंपनी का बड़ा धमाका : “देश में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च”, OLA और बजाज से रखी आधी कीमत

admin

Leave a Comment