Video : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बाइक चलाई, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Video : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बाइक चलाई, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

(Bharat jodo Yatra MP Mhow Rahul Gandhi bike ride) : कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में निकल रही है। यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी बाइक चलाते हुए दिखे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल गांधी तेज कदमों से चल रहे हैं और पीछे-पीछे दूसरे नेता दौड़ रहे थे। राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता इतनी संख्या में थे कि पुलिस को राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पसीना आ गए। सुरक्षा के लिए मोटा रस्सा लेकर आगे चल रहे पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी। बड़ी मुश्किल से रास्ते से भीड़ को हटाकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रास्ता बनाने की जद्दोजहद यहां पुलिस जवान करते देखे गए। सोशल मीडियो पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।‌‌ भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल में मध्यप्रदेश में जारी है। यात्रा के पांचवें दिन यात्रा महू से चलकर राऊ होते हुए इंदौर में देर शाम पहुंचेगी। जहा शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर राहुल गांधी द्वारा सभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद रात्रि विश्राम भी इंदौर के चिमनबाग मैदान में किया जाएगा। सोमवार सुबह 6 बजे बड़ा गणपति से यात्रा शुरू होकर सांवेर की ओर प्रस्थान करेगी।

Related posts

Bihar rail engine thiefs stole away : बिहार में चोरों का फिल्मी स्टाइल में बड़ा कारनामा, सुरंग खोदकर ट्रेन के इंजन को ही चुरा ले गए, रेल कर्मचारी और पुलिस को नहीं लगी भनक

admin

देश में दो और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, एक बार चार्जिंग से 110 किलोमीटर तय करेगी सफर

admin

(World famous magician OP Sharma passes away) : खत्म हुआ जादूगरी का अध्याय : देश-विदेश में मशहूर जादूगर ओपी शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, आखिरी प्रोग्राम में कहा था-“मैं रहूं न रहूं शो चलता रहेगा”

admin

Leave a Comment