पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हुए हमले के विरोध में देहरादून में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हुए हमले के विरोध में देहरादून में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर

रविवार को राजधानी देहरादून में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। बता दें कि शनिवार को धामी सरकार में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर बाजपुर में हुए हमले के विरोध मेंकांग्रेसी नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन के लिए निकले, लेकिन उन्हें पुलिस से हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि शनिवार को उत्तराखंड के बाजपुर में बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हमला कर दिया था। यशपाल और उनके पुत्र ने अभी कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की है।

Related posts

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानक उपाधि से नवाजा गया

admin

Uttarakhand देवभूमि में अपराध करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, सीएम धामी ने देहरादून में पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

admin

भव्य शुभ मुहूर्त में खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, श्रद्धा और उल्लास का उमड़ा सैलाब

admin

Leave a Comment