Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

शनिवार रात 11:30 बजे कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपने 53 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए काफी लंबे इंतजार के बाद शनिवार देर रात 11 बजे कांग्रेस हाईकमान ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। ‌ वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का इस लिस्ट में नाम नहीं है ऐसे ही शुक्रवार को भाजपा से निष्कासित किए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत का भी इस लिस्ट में नाम नहीं है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में उत्तराखंड विधानसभा की 70 में से 53 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। अभी कांग्रेस 17 प्रत्याशियों की सूची और जारी करेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद कापड़ी ताल ठोकेंगे।उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य, जो पिछले साल अक्टूबर में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, क्रमशः बाजपुर और नैनीताल निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Comment