लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट, 39 नामों का किया एलान  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट, 39 नामों का किया एलान 

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार शाम अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 कैंडिडेट्स का एलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है। भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में इन नेताओं को यहां से दिया गया टिकट–

1 छत्तीसगढ़ – जांजगीर-चांपा (एससी) – डॉ. शिवकुमार डहरिया

2 छत्तीसगढ़ – कोरबा – ज्योत्सना महंत

3 छत्तीसगढ़ – राजनांदगांव – भूपेश बघेल

4 छत्तीसगढ़ – दुर्ग – राजेंद्र साहू

5 छत्तीसगढ़ – रायपुर – विकास उपाध्याय

6 छत्तीसगढ़ – महासमुंद – ताम्रध्वज साहू

7 कर्नाटक – बीजापुर (एससी) – एच.आर. अल्गुर (राजू)

8 कर्नाटक – हावेरी – आनंदस्वामी गड्डदेवरा मठ

9 कर्नाटक – शिमोगा – गीता शिवराजकुमार

10 कर्नाटक – हासन – एम. श्रेयस पटेल

11 कर्नाटक – तुम्कुर – एस.पी. मुद्दहनुमेगौड़ा

12 कर्नाटक – मांड्या – वेंकटरामगौड़ा (स्टार चंद्रू)

13 कर्नाटक – बंगलौर ग्रामीण – डीके सुरेश

14 केरल – कासरगोड – राजमोहन उन्नीथन

15 केरल – कन्नूर – के. सुधाकरन

16 केरल – वडकरा – शफी परांबिल

17 केरल – वायनाड – राहुल गांधी

18 केरल – कोझिकोड – एम.के. राघवन

19 केरल – पलक्कड़ – वी.के. श्रीकंदन

20 केरल – अलथूर (एससी) – राम्या हरिदास

21 केरल – त्रिशूर – के. मुरलीधरन

22 केरल – चालाकुडी – बेनी बेहनन

23 केरल – एर्नाकुलम – हिबी एडन

24 केरल – इडुक्की – डीन कुरियाकोसे

25 केरल – अलाप्पुझा – केसी वेणुगोपाल

26 केरल – मावेलीकरा (एससी) – कोडिकुन्निल सुरेश

27 केरल – पतनमथिट्टा – एंटो एंटनी

28 केरल – अटिंगल – अडूर प्रकाश

29 केरल – तिरुवनंतपुरम – डॉ. शशि थरूर

30 लक्षद्वीप – लक्षद्वीप (एसटी) – मोहम्मद हमदुल्लाह सईद

31 मेघालय – शिलांग (एसटी) – विंसेंट एच. पाला

32 मेघालय – तुरा (एसटी) – सालेंग ए. संगमा

33 नागालैंड – नागालैंड – स. सुपोंगमेरेन जमीर

34 सिक्किम – सिक्किम – गोपाल छेत्री

35 तेलंगाना – जाहिराबाद – सुरेश कुमार शेटकर

36 तेलंगाना – नलगोंडा – रघुवीर कुंडुरु

37 तेलंगाना – महबूबनगर – चालिया वामसी चंद रेड्डी

38 तेलंगाना – महबूबाबाद (एसटी) – बलराम नाइक पोरिका

39 त्रिपुरा – त्रिपुरा पश्चिम – आशीष कुमार साहा

Related posts

Uttarakhand : अमरनाथ यात्रा के बीच उत्तराखंड से शुरू हुई कैलाश मानसरोवर की यात्रा, 11 राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों के पहले दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के दौरान भाजपा विधायक भी परिवार के साथ फंसे, जवानों ने सुरक्षित पहुंचाया, अब तक 16 की मौत, कई लापता

admin

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर भरोसा जताया, नेता प्रतिपक्ष बनाने पर काफी समय बाद पूर्व सीएम के चेहरे पर दिखाई दी “मुस्कान”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment