जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुआ निधन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुआ निधन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। ‌ यात्रा के दौरान ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। संतोख सिंह को लुधियाना में एक अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन की जानकारी देते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया।संतोख सिंह के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को शनिवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और राहुल गांधी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सांसद संतोख सिंह चौधरी आज भारत जोड़ो यात्रा के बीच पैदल चलने के दौरान बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जिसके तुरंत बाद उनका निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें हार्टअटैक आया था। संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गांव में किया जाएगा।

Related posts

विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक 3 घंटे बाद भाजपा ने मध्य प्रदेश में जारी की चौथी लिस्ट, 57 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, सीएम शिवराज सिंह चौहान इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, मोदी ने कहा ‘मैं जिंदा लौट आया’

admin

अब नए चक्रवात तूफान ने किया डिस्टर्ब, समुद्री लहरों में क्रोध लिए आगे बढ़ रहा ‘असानी’ का इन राज्यों में रहेगा असर

admin

Leave a Comment