जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुआ निधन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुआ निधन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। ‌ यात्रा के दौरान ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। संतोख सिंह को लुधियाना में एक अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन की जानकारी देते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया।संतोख सिंह के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को शनिवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और राहुल गांधी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सांसद संतोख सिंह चौधरी आज भारत जोड़ो यात्रा के बीच पैदल चलने के दौरान बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जिसके तुरंत बाद उनका निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें हार्टअटैक आया था। संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गांव में किया जाएगा।

Related posts

IPL 2023 Virat Kohli vs Gautam Gambhir Fight VIDEO : आईपीएल मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और गौतम गंभीर मैदान में ही भिड़ गए, साथी खिलाड़ियों ने किया बीच-बचाव, देखें वीडियो

admin

राजपथ पर सांस्कृतिक विरासत की झलक, जवानों के हैरतअंगेज करतब के साथ राफेल-जगुआर ने कराया ताकत का एहसास, देखें तस्वीरें

admin

G-7 शिखर सम्मेलन : वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप की हुई अहम मुलाकात, 16 महीने बाद मिले दोनों नेताओं ने की व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा, वीडियो


admin

Leave a Comment