August 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Himachal Pradesh assembly election Congress : हिमाचल में कांग्रेस के इन 5 सीटों पर पेंच फंसा, पार्टी हाईकमान ने अभी तक नहीं घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन कांग्रेस ने अभी पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है। ‌ बता दें कि हिमाचल की किन्नौर समेत 5 टिकटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। कांगड़ा जिले की जयसिंहपुर सीट, कुल्लू जिले की मनाली, हमीरपुर जिले की हमीरपुर, सिरमौर जिले में पांवटा साहिब सीट अभी क्लीयर होनी बाकी है। पांवटा साहिब से किरनेश जंग, हमीरपुर से आशीष शर्मा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ व हरि चंद शर्मा में से और जयसिंह से यादवेंद्र गोमा प्रत्याशी हो सकते है। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं। अगले महीने 12 नवंबर को यहां एक चरण में वोट डाले जाएंगे।

Leave a Comment