Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

आज श्रीहरिकोटा से कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर (ISRO) आज अपना एक अहम कॉमर्शियल मिशन लॉन्च करने जा रहा है। LVM3-M6 रॉकेट के जरिए अमेरिका का अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सुबह 8:54 बजे लॉन्च किया जाएगा।


ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन एक ग्लोबल LEO कांस्टेलेशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सैटेलाइट के जरिए सीधे मोबाइल फोन पर कनेक्टिविटी देना है। इससे 4G और 5G वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, मैसेजिंग और डेटा सेवाएं दुनिया के किसी भी हिस्से में उपलब्ध कराई जा सकेंगी। किसी भी स्मार्टफोन के जरिए अंतरिक्ष से सीधे कॉल की जा सकेगी।

इसमें 223 स्क्वायर मीटर का फेज्ड ऐरे है, जो इसे लगभग 600 km की ऊंचाई पर, लो अर्थ ऑर्बिट में डिप्लॉय किया गया अब तक का सबसे बड़ा कॉमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट बनाता है। यह सैटेलाइट करीब 6,100 किलोग्राम वजनी है। एक ब्लूबर्ड सैटेलाइट में 64 स्क्वायर मीटर यानी फुटबॉल के आधे मैदान के बराबर का एंटीना होगा।

ISRO के मुताबिक, यह मिशन एक डेडिकेटेड कॉमर्शियल लॉन्च है, जिसे न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और अमेरिका की कंपनी AST स्पेसमोबाइल के बीच हुए करार के तहत अंजाम दिया जा रहा है। NSIL, ISRO की कॉमर्शियल शाखा है

Leave a Comment