उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, बेमौसम की बरसात ने फसलों को भी पहुंचाया नुकसान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, बेमौसम की बरसात ने फसलों को भी पहुंचाया नुकसान

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 3 दिनों से लगातार बारिश और आसमान में छाए बादलों से ठंडी बढ़ गई है। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक सोमवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कल देर रात से बागेश्वर जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है. वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है। कपकोट तहसील की शामा लीति क्षेत्र में बारिश और बरसात ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है और लोगों के गर्म कपड़े दोबारा निकल गए हैं। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिनों और तक बारिश की संभावना जताई है। 

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरे

admin

पाकिस्तान के विदेश मत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीएम धामी ने की निंदा

admin

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 7 लाख 60 हजार किसान होंगे लाभान्वित

admin

Leave a Comment