Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 7 लाख 60 हजार किसान होंगे लाभान्वित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर देशभर के किसानों को 14 वीं किस्त जारी की है। राजस्थान के सीकर से देशभर के साढ़े 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई। इस योजना से उत्तराखंड में डीबीटी के तहत सात लाख 60 हजार किसान लाभान्वित होंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर जिले से देशभर के किसानों को संबोधित कर रहे थे।14वीं किश्त के रूप में 17 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए गए। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें, साल में (कुल 6000 रुपए), दी जाती हैं। स्कीम के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। इस योजना की शुरुआत 2019 में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी।

Leave a Comment