पाकिस्तान के विदेश मत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीएम धामी ने की निंदा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

पाकिस्तान के विदेश मत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीएम धामी ने की निंदा

पिछले दिनों पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर निशाना साधा है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। ‌ इसी को लेकर देश के कई शहरों में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन भी किया। ‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बिलावल के बयान की कड़ी निंदा की है। सीएम धामी ने कहा कि मैं बिलावल भुट्टो जैसे लोगों का नाम भी नहीं लेना चाहता हूं। सीएम ने कहा कि बिलावल भुट्टो जैसे लोग वंशवाद जैसी बुराई के प्रतीक हैं। गुरुवार को न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलावल ने सारी हदें पार कर दीं. भारत के विदेश मंत्री की ओर से 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाली टिप्पणी पर पाकिस्तान के मंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोलते हुए कहा, ‘मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन ‘गुजरात का कसाई’ अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है।

Related posts

सीएम योगी ने सांसद निशंक की रचित ‘मैं गंगा बोल रही’ का विमोचन कर स्पर्श गंगा प्रहरियों को किया सम्मानित

admin

उत्तराखंड में राजस्व सेवाओं का डिजिटल युग शुरू, अब घर बैठे खतौनी से लेकर लोन और भूमि अनुमति सब चेक करिए, सीएम धामी ने छह नए वेब पोर्टल किए लॉन्च

admin

चार धाम के तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज में छाया जश्न, ‘देवस्थानम बोर्ड’ को सीएम धामी ने किया निरस्त

admin

Leave a Comment