45 डिग्री की गर्मी में बढ़ी ठंडे पेयों की बिक्री, कैन की कमी से कंपनियां परेशान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 30, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

45 डिग्री की गर्मी में बढ़ी ठंडे पेयों की बिक्री, कैन की कमी से कंपनियां परेशान

भीषण गर्मी के बीच कोल्ड ड्रिंक्स और बीयर की मांग बढ़ने से इन्हें बनाने वाली कंपनियां अब एलुमिनियम कैन की कमी से जूझ रही हैं। देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के कारण गर्मियों में ठंडे ड्रिंक्स और बीयर की बिक्री तेज हो गई है, लेकिन कैन शीट्स की कमी ने कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस कमी के कारण कुछ कंपनियों को उत्पादन घटाना पड़ रही है तो कई कंपनियां अब पीईटी और ग्लास बोतलों का अधिक इस्तेमाल कर रही हैं। साथ ही मांग पूरी करने के लिए ये अन्य विकल्प भी तलाश रही हैं।

इस कारण हो रही कैन्स की किल्लत

यह स्थिति तो तब है, जब चीन के बाद भारत में सबसे अधिक एलुमिनियम तैयार होता है लेकिन दिक्कत ये है कि देश में कैन शीट्स जैसे प्रोसेस्ड एलुमिनियम प्रोडक्ट्स पर्याप्त नहीं बनते हैं। इंडस्ट्री एग्जेक्यूटिव्स का कहना है कि इस साल समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है क्योंकि भारत अधिकतर एलुमिनियम कैन शीट्स बाहर से मंगाता है। इसका एक बड़ा हिस्सा यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों से आता है। चूंकि ईरान और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई ने पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ाया है और शिपिंग को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे सप्लाई पर और दबाव पड़ा है। इंडस्ट्री एग्जेक्यूटिव्स का कहना है कि स्थिति तो पहले से ही खराब थी, पश्चिमी एशिया में तनाव से स्थिति और गंभीर हुई है। इससे पहले BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) की जरूरतों से जुड़ी आयात देरी ने इस साल 2026 की शुरुआत से ही सप्लाई पर असर डाला था।

Related posts

शिक्षकों की निकली बंपर भर्ती, हिंदी-संस्कृत के साथ अन्य विषयों के 11 हजार से अधिक भरे जाएंगे पद, आवेदन शुरू

admin

Amarnath Yatra आज छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ 62 दिनों बाद समाप्त होगी बाबा अमरनाथ यात्रा

admin

मालगाड़ी ने एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर, 15 यात्रियों की मौत, 60 घायल, रंगापानी रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, 

admin

Leave a Comment