Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में अब तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के लिए सीएम योगी का नया ‘एक्शन प्लान’

उत्तर प्रदेश में वाहन सवारों को गति सीमा के अंदर ही स्पीड रखनी होगी। रफ्तार के साथ गाड़ी बनाने वाले अब लोगों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को लखनऊ में सड़क सुरक्षा की समीक्षा मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर कहा है कि अधिकांश घटनाएं तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से हो रही हैं। उन्होंने इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अपने अधिकारियों को इन्हें रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़क सुरक्षा पर छह दिनों के अंदर एक्शन प्लान बनाएं। अभियान की शुरुआत से पहले सीएम योगी खुद राज्य के 734 शहरी निकाय के सदस्यों से बात करेंगे। इस अभियान के पहले चरण में लोगों को जागरूक किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाएगा और जो पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment