बिना बताए छुट्टी पर विदेश गईं यूपी की आईपीएस अधिकारी को सीएम योगी ने किया सस्पेंड, इस जिले की हैं रहने वाली - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

बिना बताए छुट्टी पर विदेश गईं यूपी की आईपीएस अधिकारी को सीएम योगी ने किया सस्पेंड, इस जिले की हैं रहने वाली

इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही नौकरशाहों को स्पष्ट संदेश दे दिया था कि लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन प्रदेश की यह महिला आईपीएस मुख्यमंत्री योगी के आदेश का पालन करना भूल गई। जिसकी वजह से योगी सरकार ने आईपीएस पर बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि आईपीएस ऑफिसर अलंकृता सिंह पिछले साल 19 अक्टूबर से लगातार बिना बताए छुट्टी पर चल रहीं थी। यही नहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव में ड्यूटी भी करने से मना कर दिया था। आईपीएस अलंकृता छुट्टी मनाने के लिए लंदन चली गई । इसके लिए उन्होंने छुट्टी की परमिशन भी नहीं ली । अलंकृता सिंह ने लंदन में होने की फोन के माध्यम से प्रदेश सरकार को जानकारी दी थी । काम में लापरवाही और अचानक बिना बताए विदेश जाने पर योगी सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। यूपी के बरेली की रहने वाली अलंकृता सिंह 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वे महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ (1090) में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थीं।

सस्पेंड की गई आईपीएस ऑफिसर अलंकृता सिंह।

Related posts

पहले अखिलेश ने बुलाया नहीं, आज गठबंधन दलों की बैठक में बुलाने पर भी रहे नदारद रहे शिवपाल, फिर अलग हो रहीं चाचा-भतीजे की राहें

admin

उत्तर प्रदेश में चुनाव का चौथा चरण भी निपटा, शाम 5 बजे तक 9 जिलों में ये रहा मतदान प्रतिशत

admin

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक आयोग ने जारी किए आंकड़े, 34.83 प्रतिशत हुई वोटिंग

admin

Leave a Comment