CM Yogi meets the team of the film "The Kerala Story" : सीएम योगी ने फिल्म "द केरला स्टोरी" की टीम से मुलाकात की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश मनोरंजन

CM Yogi meets the team of the film “The Kerala Story” : सीएम योगी ने फिल्म “द केरला स्टोरी” की टीम से मुलाकात की

CM Yogi Meet The Kerala story Team : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर फिल्म द केरला स्टोरी की टीम से मुलाकात की । ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म की टीम आज लखनऊ स्थित सीएम आवास पहुंची। सीएम आवास में ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म के डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वहीं सीएम योगी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। सीएम योगी ने मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है,”आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर द केरल स्टोरी फिल्म की टीम के साथ शिष्टाचार भेंट हुई।

Related posts

VIDEO Kanwar Yatra : दो मुस्लिम युवक भी कांवड़ यात्रा लेने निकले, हरिद्वार में पहले दिन गंगाजल लेने के लिए हजारों शिवभक्त उमड़े 

admin

कल यूपी के इस जिले में पीएम मोदी और अखिलेश यादव भरेंगे हुंकार, कुछ दूरी पर होंगी दोनों की जनसभाएं

admin

कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को मनाने में जुटे भाजपा के मौर्य

admin

Leave a Comment