Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

कल यूपी के इस जिले में पीएम मोदी और अखिलेश यादव भरेंगे हुंकार, कुछ दूरी पर होंगी दोनों की जनसभाएं




रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर भारत में भी पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिनों से दिल्ली में ही अपने मंत्रियों और सुरक्षा सलाहकारों के साथ हाई लेवल की मीटिंग की । ‌अब कल 27 फरवरी यानी रविवार को एक बार फिर पीएम मोदी यूपी विधानसभा चुनाव में दहाड़ेंगे । कल यूपी के देवरिया में पीएम मोदी और अखिलेश यादव की जनसभा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा स्थल से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी चुनावी रैली प्रस्तावित है। उसके एक दिन बाद 28 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी देवरिया के रुद्रपुर में चुनावी जनसभाएं करेंगी। यहां हम आपको बता दें कि देवरिया में छठे चरण 3 मार्च को विधानसभा चुनाव होने हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी काफी लंबे समय बाद देवरिया आ रहे हैं। इससे पहले वे साल 2017 में यहां आए थे।बता कि यूपी में इस बार पूरा चुनाव भाजपा बनाम सपा के बीच हो रहा है। ‌ इन दोनों पार्टियों को नेता एक दसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। पिछले दिनों एक चुनावी जनसभा में अखिलेश ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जबसे जनता ने बीजेपी की खड़ी की है खटिया, तबसे बयान आ रहे हैं घटिया। सपा के इस बयान पर पीएम मोदी ने कहा कि जो घोर परिवारवादी आपके पास आकर वोट मांग रहे हैं, वो लोग सशक्त और आधुनिक उत्तर प्रदेश का निर्माण नहीं कर सकते।

Leave a Comment