Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

VIDEO Kanwar Yatra : दो मुस्लिम युवक भी कांवड़ यात्रा लेने निकले, हरिद्वार में पहले दिन गंगाजल लेने के लिए हजारों शिवभक्त उमड़े 

शुक्रवार, 11 जुलाई से सावन महीने के साथ कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो गई। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले दो मुस्लिम युवक साजिद और सनी भी कांवड़ यात्रा लेने निकले हैं । इन दोनों मुस्लिम युवकों ने हिंदू-मुस्लिम सौहार्द्र के रूप में यह यात्रा शुरू की है। इन दोनों मुस्लिम युवकों ने सोरों के कछला घाट से गंगाजल भरा है, इसे यह लोग आगरा के बटेश्वर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। दोनों मुस्लिम युवकों के साथ कई हिंदू भक्त भी साथ चल रहे हैं। कांवड़ यात्रा के पहले दिन उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में हजारों की संख्या में शिव भक्त गंगाजल लेने के लिए उमड़े। रावण मेल को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके साथ पुलिस ने कांवड़ियों से अपील की है वह शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।

 

Leave a Comment