Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म

गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों के बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को नमन किया। सीएम योगी ने कहा कि, उनका बलिदान युगों-युगों तक हमें प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस मौके पर सीएम योगी ने महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि, “वीर बाल दिवस पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन! साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करेगा.”एक अन्य ट्वीट में सीएम योगी ने कहा कि, “मां भारती की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.” उनका संघर्षशील, त्यागमय व ध्येयनिष्ठ जीवन राष्ट्र सेवा का दिव्य प्रतिमान है.”

Leave a Comment