Uttarakhand visit CM Yogi तीन दिवसीय दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

Uttarakhand visit CM Yogi तीन दिवसीय दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। अभी मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज के कुंभ और दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ आने पर सीएम योगी भी उनके साथ थे। गुरुवार सुबह देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट उतरने पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में पैतृक गांव पौड़ी जिले के यमकेश्वर में स्थित पंचूर में रहेंगे। योगी यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे। मां गढ़वासिनी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। यहां योगी को त्रिशूल भेंट किया गया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कहा- देवभूमि में पैदा हुआ, अब यूपी की सेवा का सौभाग्य मिला। योगी दो दिन तक अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रहेंगे। आज शाम को अपनी भतीजी की मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल शादी समारोह में भी शामिल होंगे। इससे पहले 3 मई 2022 में सीएम योगी ने मां से मुलाकात की थी। उस वक्त सीएम मां से मिलने उत्तराखंड स्थित अपने गांव पंचूर गए थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। मां ने भी योगी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया था। यह मां-बेटे के लिए काफी भावुक पल था। सीएम ने उस समय संन्यास के करीब 28 साल बाद अपने घर में रात बिताई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ आठ फरवरी को यूपी को रवाना होंगे।

Related posts

Waqf Amendant Bill मोदी सरकार एक और ऐतिहासिक कानून बनाने से एक कदम दूर

admin

VIDEO जश्न का जनसैलाब : फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरा अर्जेंटीना ही सड़कों पर खुशियां मनाने उतर आया, पहली बार दिखाई दी ऐसी भीड़, देखें वीडियो

admin

राजनीति में अच्छी परंपरा : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की

admin

Leave a Comment