Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम केजरीवाल आज उत्तराखंड के काशीपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित, कर सकते हैं बड़ा एलान


विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिन के दौरे पर आज फिर उत्तराखंड आ रहे हैं। केजरीवाल का यह पांचवां दौरा है। वह आज काशीपुर में जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले केजरीवाल जब भी उत्तराखंड आए थे तो कई घोषणाओं का एलान किया था। बता दें कि देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार दौरे पर आप की सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगारों को रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की गारंटी दे चुके हैं। वहीं आज केजरीवाल काशीपुर में महिलाओं के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे । वह अपनी चौथी गारंटी की भी घोषणा करेंगे जो राज्य की महिलाओं के विकास से जुड़ी होगी। पिछले माह केजरीवाल ने सत्ता में आने पर पंजाब में प्रत्येक महिला को प्रति माह एक हजार देने की घोषणा की थी। काशीपुर में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ कर्नल ‌अजय कोठियाल भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment