सीएम केजरीवाल आज उत्तराखंड के काशीपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित, कर सकते हैं बड़ा एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम केजरीवाल आज उत्तराखंड के काशीपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित, कर सकते हैं बड़ा एलान


विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिन के दौरे पर आज फिर उत्तराखंड आ रहे हैं। केजरीवाल का यह पांचवां दौरा है। वह आज काशीपुर में जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले केजरीवाल जब भी उत्तराखंड आए थे तो कई घोषणाओं का एलान किया था। बता दें कि देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार दौरे पर आप की सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगारों को रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की गारंटी दे चुके हैं। वहीं आज केजरीवाल काशीपुर में महिलाओं के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे । वह अपनी चौथी गारंटी की भी घोषणा करेंगे जो राज्य की महिलाओं के विकास से जुड़ी होगी। पिछले माह केजरीवाल ने सत्ता में आने पर पंजाब में प्रत्येक महिला को प्रति माह एक हजार देने की घोषणा की थी। काशीपुर में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ कर्नल ‌अजय कोठियाल भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

Uttarakhand Silver Jubilee 25वीं वर्षगांठ : उत्तराखंड आज हुआ 25 बरस का, रजत जयंती पर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल, स्थापना दिवस पर पीएम मोदी आज देहरादून में देवभूमि को देंगे कई सौगातें

admin

आजीवन कारावास की सजा पर सीएम धामी का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर

admin

वैष्णो देवी की तर्ज पर अब चार धाम में भी श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधा

admin

Leave a Comment