इस साल शुरू होने वाली चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सीएम धामी कल अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

इस साल शुरू होने वाली चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सीएम धामी कल अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे

उत्तराखंड में इस साल 2023 में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के लिए धामी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले साल 2022 में चार धाम यात्रा से उत्तराखंड सरकार को राजस्व और इससे जुड़े लोगों को भारी मुनाफा हुआ था। इस साल भी चार धाम यात्रा को लेकर धामी सरकार उत्साहित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 17 फरवरी को चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी विभागों से फीडबैक और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सीएम चारधाम यात्रा को लेकर अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लेंगे। उत्तराखंड में इस बार चारधाम यात्रा विगत वर्षों की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है। लिहाजा चारधाम यात्रा से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स सरकारी विभाग और एजेंसियों ने अपना काम शुरू कर दिया है। चारधाम यात्रा 2023 की शुरुआत 22 अप्रैल से हो रही है। 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। ये दोनों धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। बदरीनाथ धाम चमोली जिले में स्थित है। केदारनाथ दाम के कपाट खुलने की तारीख महाशिवरात्रि को घोषित होगी।

Related posts

देर रात कड़ाके की ठंड में सीएम धामी ने 35 वरिष्ठ आईएएस, पीसीएस अफसरों को पकड़ा दिए ट्रांसफर के लेटर, जानिए इनके नाम

admin

चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर कंपनियों का चयन करेगा यूकाडा

admin

Uttarakhand 2 IAS 50 PCS Transfer : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 2 आईएएस और 50 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment