Uttrakhand: सीएम धामी तीन दिवसीय दौरे पर कल दिल्ली होंगे रवाना, नीति आयोग की बैठक के साथ नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भी होंगे शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttrakhand: सीएम धामी तीन दिवसीय दौरे पर कल दिल्ली होंगे रवाना, नीति आयोग की बैठक के साथ नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भी होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज से आगामी 4 दिनों तक काफी व्यस्त कार्यक्रम है। सीएम धामी आज दोपहर 11 बजे दिल्ली से देहरादून चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 26 मई को दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा 3 दिनों का है और कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे। सीएम धामी 27 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। सीएम बैठक में उत्तराखंड के विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 मई को संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस तरह अगले तीन दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में रहेंगे।नीति आयोग यानी राष्‍ट्रीय भारत परिवर्तन संस्‍थान भारत सरकार का एक नया संस्‍थान है, जिसे योजना आयोग के स्‍थान पर बनाया गया है। 1 जनवरी 2015 को नीति आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देने वाला मन्त्रिमंडल का प्रस्‍ताव जारी किया गया था। नीति आयोग सरकार के थिंक टैंक के रूप में सेवाएं देता है। नीति आयोग, केन्‍द्र और राज्‍य स्‍तरों पर सरकार को नीति के प्रमुख कारकों के सम्बन्ध में प्रासंगिक महत्‍वपूर्ण एवं तकनीकी परामर्श उपलब्‍ध कराता है।

Related posts

अमित शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मिली अहम जिम्मेदारी

admin

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 29 जून तक मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट, केदारनाथ धाम यात्रा रोकी गई

admin

उत्तराखंड में 42 साल की उम्र वाले क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं शिक्षक बन सकेंगे

admin

Leave a Comment