Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

नाबार्ड स्टेट क्रेडिट सेमिनार के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा- “कमजोर और जरूरतमंद लोगों के पास योजनाओं का लाभ जरूर पहुंचे”

मंगलवार 2 जनवरी को राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाबार्ड के स्टेट करेली सेमिनार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम धामी ने वहां उपस्थित अधिकारियों को मैसेज भी दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा, योजनाओं का लाभ कमजोर और जरूरतमंद लोग तक जरूर पहुंचाएं। इस दौरान कृषि सेक्टर में दी जाने वाली लोन की प्रगति रिपोर्ट में उन्होंने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को कमजोर क्षेत्र में विशेष रूप से ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा नाबार्ड लोन देने का काम करता है, लेकिन उसका फायदा जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम संबंधित अधिकारियों का है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा नाबार्ड की ओर से जो ऋण दिया जा रहा है। वह कृषि, उद्यान और बागवानी के क्षेत्र में किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन इसको लेकर ऋण प्रबंधन में दूरदर्शिता का होना भी जरूरी है। नाबार्ड की ओर से दिए जा रहे जो लोन की बेहतर ढंग से निगरानी होनी चाहिए। धामी ने कहा लोन जरूरतमंद लोगों तक सरलता से पहुंचाने में बैंकों को बड़ी भूमिका है। इस मौके पर स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

Leave a Comment