Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड मनोरंजन

The Kerala story : सीएम धामी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों संग देखी “द केरला स्टोरी” फिल्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्नी गीता धामी के साथ ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को देखने पहुंचे. उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी समेत बीजेपी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद सीएम धामी ने कहा द केरला स्टोरी एक ऐसी फिल्म है, जिसमें यह दिखाया गया है कि किस तरह से बिना गोली और बम के ही देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। इस फिल्म में इस तथ्य को भी दिखाया गया है कि किस तरह से बालिकाओं का ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन किया जाता है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा- आज देहरादून में “द केरला स्टोरी” फ़िल्म देखी। यह फ़िल्म एक प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश व विश्व में आतंकवाद की वास्तविक तस्वीर बयां कर रही है। बिना गोली और बारूद का प्रयोग कर हमारे युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कर उनका भविष्य बर्बाद करना ही इन आतंकवादियों का उद्देश्य है। कुछ राष्ट्रविरोधी राजनीतिक दलों का संरक्षण भी ऐसे साजिशकर्ताओं को बल प्रदान कर रहा है।
आप सभी इस फ़िल्म को अवश्य देखें!

Leave a Comment