सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे थे। रविवार सुबह सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में दुकान पर पहुंचकर चाय पी। ‌ इस दौरान वहां पर लोगों से बात भी की। इसके बाद पिकनिक पर जा रहे बच्चों से बस में चढ़कर बात की। ‌ बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई एवं एनएच के अधिकारियों को सड़क निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पोर्ट कॉलेज लेलू के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं जिला कारागार पिथौरागढ़ के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Related posts

आज देहरादून में पहली बार एक मंच पर भाजपा के कई दिग्गज मौजूद होंगे, धामी संभालेंगे उत्तराखंड की कमान

admin

भारत के आखिरी गांव “माणा” में पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले- बाबा केदार-बदरी विशाल के दर्शन करके मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया

admin

स्नान-दान-पुण्य का पर्व : माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार, प्रयागराज और वाराणसी में स्नान करने के लिए उमड़ी भारी भीड़

admin

Leave a Comment