Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

टिहरी पहुंचे सीएम धामी ने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई की, लोगों से मिलकर विकास योजनाओं का फीडबैक भी लिया



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार 26 फरवरी को अलग अंदाज देखने को मिला। शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर टिहरी पहुंचे सीएम धामी ने रविवार सुबह अचानक खेतों पर पहुंच गए। यहां वह जुताई करने लगे। मंख्‍यमंत्री का यह रूप देख ग्रामीण चौंक गए। रविवार की सुबह तिवाड़ गांव की पगडंडियों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घूमने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने पावर वीडर (आधुनिक कृषि यंत्र ) से खेतों की जुताई भी की। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्रामवासियों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने गांव की महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामवासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।

Leave a Comment