Uttarakhand Harela Festival : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सीएम धामी ने किया पौधरोपण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं - Daily Lok Manch CM Dhami planted saplings on the occasion of Uttarakhand's folk festival Harela
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand Harela Festival : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सीएम धामी ने किया पौधरोपण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देवभूमि उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि इस पर का अवकाश 17 जुलाई को धान सरकार की ओर से घोषित किया गया है। उत्तराखंड में आज भी हरेला पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लोगों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे। हरेला पर्व के अवसर पर गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित उपस्थित थे।

Related posts

Uttrakhand IAS, PCS transfer उत्तराखंड की धामी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो प्रमुख सचिव और आठ सचिवों को हटाया गया, कई जिलों के डीएम भी बदले गए, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी 

admin

उत्तराखंड राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को दी गई अंतिम विदाई, भाजपा के कई नेता रहे मौजूद

admin

उत्तरकाशी बस हादसा टला: धराली में बाल-बाल बची बस, भूस्खलन जोन में फिसलकर खाई के किनारे अटकी

admin

Leave a Comment