Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

सीएम धामी ने अजमेर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, उत्तराखंड की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन और आध्यात्मिक भूमि पर पहुंचकर विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखण्ड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

सीएम धामी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से भारत की सनातन संस्कृति, तप, योग, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां का दिव्य वातावरण प्रत्येक आगंतुक को शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शक्ति से भर देता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसी पावन स्थली पर आकर आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है और यह स्थान हमेशा समाज को सद्भाव, सेवा और संस्कारों का संदेश देता रहा है।

Leave a Comment