August 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मनोरंजन

Garhwali film Yu Kanu Rishta Teaser released : सीएम धामी ने गढ़वाली फिल्म “यु कनु रिश्ता” का टीजर लॉन्च किया, 17 फरवरी को होगी रिलीज

राजधानी देहरादून में बुधवार, 15 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली फिल्म “यु कनु रिश्ता” का टीजर लॉन्च किया। इस मौके पर फिल्म के कलाकार भी उपस्थित थे। बता दें कि फिल्म यु कनु रिश्ता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास ‘छूट गया पड़ाव’ पर बनी है। बता दें कि साल 2018 में गढ़वाली फिल्म मेजर निराला डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी फिल्म के टीम को बधाई दी। फिल्म के निर्माता अंकित लक्की कंडियाल ने कहा कि डॉ. निशंक जी के उपन्यास ‘छूट गया पड़ाव’ पर बनी यह फिल्म एक शिक्षिका द्वारा अपनी एक असाध्य रोग से पीड़ित छात्रा के इलाज के लिये संघर्ष और सीमा पर शहीद हुए एक परिवार की कथा पर आधारित है, जो नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ उत्तराखण्ड की महान सैन्य परम्परा को दर्शाती हुई एक मार्मिक फिल्म है। सीएम धामी ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर पर देते हुए बताया कि आज कैम्प कार्यालय में 17 फरवरी को रिलीज होने वाली गढ़वाली फिल्म “यु कनु रिश्ता” का टीजर लांच किया। निश्चित तौर पर यह फिल्म देवभूमि की धरोहर सभ्यता एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। फिल्म की सफलता हेतु सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Comment