कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए सीएम धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर 31 मई को वोट डाले जाएंगे और 3 जून को परिणाम घोषित होंगे। पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बने रहना है तो हर हाल में यह चुनाव जीतना होगा। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी अल्मोड़ा में कल्याणिका हिमालय देवस्थानम कनरा डोल आश्रम के चौथे वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। जहां उन्होंने मां राजराजेश्वरी का अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने श्रीयंत्र के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कन्याओं का पूजन किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार अब हर 100 दिन का जनता को रिपोर्ट कार्ड देगी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश भी पहुंचे। ‌ यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख चिदानंद स्वामी से भेंट की। ‌‌ इसकी जानकारी सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा कि, सोमवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश पहुंचकर स्वामी चिदानंद महाराज जी से भेंट करते हुए 1 महीने तक चलने वाली श्रीराम कथा हेतु शुभकामनाएं दी। कथा के शुभ अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से दिया जाएगा, जिसका शुभारंभ मैंने आज आश्रम परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर किया।

Related posts

Gangotri Bus accident : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : गंगोत्री धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 तीर्थ यात्रियों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

admin

22 अप्रैल, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

1 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment