सीएम धामी ने हरिद्वार में डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस का किया उद्घाटन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

सीएम धामी ने हरिद्वार में डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस का किया उद्घाटन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 15 नवंबर को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्य सेवा प्रेम मिशन द्वारा बनवाए गए डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि कॉलेज के बनने से छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। दिव्य सेवा मिशन सेवा काफी कार्य करता है। इसके लिए मैं दिव्य सेवा प्रेम मिशन को धन्यवाद देता हूं। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की सड़कों पर काफी कार्य करना अभी जरूरी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी सड़कें खराब हैं, उसको हमारे द्वारा सही किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल सहित योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण मौजूद रहे।

Related posts

मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ किया योगाभ्यास

admin

Uttarakhand कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता में संशोधन को दी मंजूरी, आठ प्रस्तावों पर लगाई मुहर

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी का किया एलान

admin

Leave a Comment