Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी का किया एलान

चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ अपना प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। ‌ कांग्रेस ने सीएम धामी के खिलाफ महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी पर दांव लगाया है। उत्तराखंड के चंपावत सीट पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 11 मई तक जारी रहेगी। इसी महीने 31 मई को वोट डाले जाएंगे और 3 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा। ‌चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी के लिए कड़ी चुनौती है। अगर उन्हें मुख्यमंत्री बने रहना है तो यह विधानसभा चुनाव हर हाल में जीतना होगा। सीएम धामी 9 मई को पर्चा दाखिल करेंगे। 

निर्मला गहतोड़ी v/s सीएम धामी

Leave a Comment