सीएम धामी ने एआरटीओ में किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दलालों में मचा हड़कंप - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने एआरटीओ में किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दलालों में मचा हड़कंप


उत्तराखंड में नैनीताल के पास स्थित रामनगर में शुक्रवार 13 अक्टूबर दोपहर को उसे समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औचक निरीक्षण किया। हर दिन की तरह आज भी रामनगर आरटीओ में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री धामी को देखकर सभी के होश उड़ गए।
सीएम धामी के पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसके साथ ही एजेंट भी अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर मौके से फरार हो गए। वहीं, सीएम धामी ने एआरटीओ कार्यालय में कई दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान लापरवाही बरतने पर सीएम धानी ने नाराजगी जताई। आज दोपहर के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक एआरटीओ कार्यालय में छापा मारने पहुंच गए। जिससे उनके साथ मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही मुख्यमंत्री एआरटीओ कार्यालय पहुंचे तो यहां भी भगदड़ मच गई। सीएम धामी के एआरटीओ कार्यालय पहुंचने की भनक लगते ही एआरटीओ के अंदर और बाहर मौजूद दलाल भाग खड़े हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ में बैठकर सभी फाइलें गंभीरता से देखी और यहां पर काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की एक-एक फाइलों को चेक किया। बता दें कि अभी कुछ और पहले मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून स्थित एआरटीओ में औचक निरीक्षण किया था।

Related posts

Kedarnath Dham Door Open Date Announced : महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की किया गया एलान, इस साल 22 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा

admin

उत्तराखंड में अधिकारियों के अवकाश पर सीएम धामी ने 3 महीने की लगाई रोक

admin

सीएम धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से की मुलाकात

admin

Leave a Comment