सियासी मैदान के साथ क्रिकेट पिच पर भी सीएम धामी ने की जोरदार बल्लेबाजी अपनी टीम को जिताया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड स्पोर्ट्स

सियासी मैदान के साथ क्रिकेट पिच पर भी सीएम धामी ने की जोरदार बल्लेबाजी अपनी टीम को जिताया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत के साथ विकास कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आज सियासी मैदान के अलावा क्रिकेट के ग्राउंड पर भी शानदार बल्लेबाजी की। मैदान में उनके द्वारा बल्ले से लगाए गए शॉट फरवरी में मौजूद भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों सभी ने ताली बजाने में मजबूर हुए। आइए आपको बताते हैं मैच किन दो टीमों के बीच खेला गया। अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री-इलेवन और भाजयुमो-इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री-इलेवन ने यह मैच चार रन से जीता।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री-इलेवन की टीम ने सात ओवर के मैच में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खेलने उतरी भाजयुमो की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निर्धारित सात ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए। बता दें कि तेजस्वी उत्तराखंड के 2 दिनी दौरे पर सोमवार को राजधानी देहरादून आए थे।

Related posts

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा आईटी और सोशल मीडिया टीम को करेगी मजबूत, बीएल संतोष ने कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी मंत्र

admin

महाराष्ट्र में कुत्तों और बंदरों के बीच चला आ रहा गैंगवार खत्म, जानिए कैसे पकड़ा गया आरोपी 

admin

सूर्या फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट से एक की मौत, कई घायल

admin

Leave a Comment