दिल्ली-देहरादून हाईवे निर्माणाधीन हाईवे का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, डाटकाली टनल निर्माण की ली जानकारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दिल्ली-देहरादून हाईवे निर्माणाधीन हाईवे का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, डाटकाली टनल निर्माण की ली जानकारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 26 मार्च को देहरादून दिल्ली हाईवे निर्माणाधीन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डाट काली मंदिर के पास बन रही सुरंग का भी जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सीएम धामी ने कहा कि यह राजमार्ग दिल्ली से देहरादून की यात्रा के समय को घटाकर केवल 2 से 2.30 घंटे कर देगा। आने वाले समय में दिल्ली से पर्यटक आसानी से उत्तराखंड आ सकेंगे। हाईवे का काम काफी तेजी से चल रहा है और आगामी 2024 तक काम पूरा हो जाएगा। सीएम धामी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर पर देते हुए लिखा, आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंतर्गत डाटकाली के निकट एलीवेटेड रोड एवं टनल के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली एवं एक्सप्रेसवे पर कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

Related posts

चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर होटल संचालकों में नाराजगी

admin

प्रथम पूजा के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा की रस्मी की हुई शुरुआत, 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

admin

नए वित्त वर्ष के पहले दिन सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, राजस्व बढ़ाने के लिए निर्देश

admin

Leave a Comment