मुख्यमंत्री धामी ने भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट मानी जा रही है, लेकिन दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकासात्मक एजेंडे पर गहन चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं और आने वाले समय में लागू की जाने वाली पहलों की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने श्री कोश्यारी से इन योजनाओं पर सुझाव एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कोश्यारी लंबे समय तक उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और राज्य के विकास से जुड़ी नीतियों को लेकर उनका गहरा अनुभव रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन सरकार को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Related posts

सीएम धामी ने 4 दिसंबर को पीएम मोदी की देहरादून में होने वाली रैली की तैयारियों का लिया जायजा

admin

Uttarakhand उत्तराखंड की धामी सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, 6 जिलों के डीएम भी हटाए गए, 21 पीसीएस अफसर भी बदले

admin

महाकुंभ-2027 की तैयारियां तेज : सीएम धामी ने हरिद्वार के कायाकल्प की रखी नींव, गंगा कॉरिडोर की चार बड़ी परियोजनाओं का किया शिलान्यास

admin

Leave a Comment