चार धाम मार्ग पर लगेंगे हेल्थ एटीएम, सीएम धामी कल करेंगे शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

चार धाम मार्ग पर लगेंगे हेल्थ एटीएम, सीएम धामी कल करेंगे शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

इस साल चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को धामी सरकार आज सौगात देने जा रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को चार धाम मार्ग पर हेल्थ एटीएम का शुभारंभ करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर स्वास्थ्य विभाग और एक निजी संस्था के बीच इस संबंध में एमओयू साइन किया गया और सोमवार को इसकी शुरुआत होनी है। उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर सरकार तैयारियों में जुटी है। इस बार चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों के बढ़ रहे रुझान के चलते स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है। सोमवार से शुरू होने जा रहे इस हेल्थ एटीएम सेवा के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया हेल्थ एटीएम सर्विस चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए स्थापित किए जा रहे हैं। अभी शुरुआत में चारधाम यात्रा रूट पर 50 हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे ।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो बच्चों समेत 8 की मौत

admin

8 दिसंबर दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

वातावरण में छाया उल्लास, बसंत उत्सव की बिखरी छटा देख मन हुआ जाय आनंदित

admin

Leave a Comment