Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने 1096 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुंभ-2027 तैयारियों को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की कई विकास योजनाओं, शिक्षा, शहरी और ग्रामीण निकायों तथा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए 1096 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। जिससे इन योजनाओं से विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 
 
सीएम धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में कोटाबाग के पतलिया स्थित गुरुणी नाले पर पुल निर्माण के लिए 9.43 करोड़ रुपए और रामगढ़ ब्लॉक के मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण के लिए 9.89 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके साथ ही शहरी निकायों को 331.27 करोड़ रुपए और त्रिस्तरीय पंचायतों को 352.27 करोड़ रुपए जारी करने की स्वीकृति दी गई है। 
 
शिक्षा विभाग के तहत सहायता प्राप्त स्कूलों के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 80 करोड़ रुपए और माध्यमिक शिक्षा के लिए 300 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दी गई है। वहीं हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए सड़क सुधार, चौकों के सौंदर्यीकरण और आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद के लिए भी करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 

Leave a Comment