सीएम धामी ने फिर किया नौकरशाहों में फेरबदल, छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने फिर किया नौकरशाहों में फेरबदल, छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर

चार दिन पहले 9 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 50 आईएएस और पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए थे। एक बार फिर से सीएम धामी ने उत्तराखंड के नौकरशाहों के ट्रांसफर कर दिए हैं। आज जारी किए गए शासनादेश में धान सरकार ने 6 आईएएस और 1 पीसीएस के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी की गई लिस्ट में आईएएस अरविंद सिंह ह्ययांकी को आयुक्त परिवहन बनाया गया हैं। आईएएस रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव नियोजन का पदभार वापस लिया गया हैं। वहीं, आईएएस आशीष कुमार श्रीवास्तव से अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।आईएएस रोहित मीणा को महानिदेशक आयुक्त उद्योग बनाया गया हैं। आईएएस रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव कृषि एवं कृषि कल्याण की जिम्मेदारी संभालेंगे। आईएएस सी रविशंकर को अपर सचिव वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया हैं। पीसीएस जे भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नजूल उधम सिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related posts

उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक: मैदानों में हीटवेव, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी

admin

देवभूमि में कानून व्यवस्था पर सवालों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : देहरादून के एसएसपी हटाए गए, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के SSP बदले, राज्य में 20 पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

admin

पूर्ण साक्षरता की दहलीज पर उत्तराखंड, जल्द मिल सकता है देश के अग्रणी राज्यों में स्थान

admin

Leave a Comment